कंडोम पहनने का सही तरीका और 7 आम गलतियाँ (Condom Kaise Use Kare)

कंडोम एक छोटा सा रबर का कवर है, लेकिन इसकी अहमियत बहुत बड़ी है। यह न सिर्फ आपको अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाता है, बल्कि संक्रमण (STIs) और यौन रोगों से भी सुरक्षा देता है। फिर भी, रोज़ाना क्लिनिक में ऐसे मरीज आते हैं जो कंडोम का गलत इस्तेमाल करते हैं और नतीजा होता है – इन्फेक्शन या प्रेग्नेंसी।

आज हम आपको बताएंगे:

  • Condom Kaise Pehne और Condom Pehnne Ka Tarika (सही तरीका)
  • कंडोम पहनने और उतारने में होने वाली 7 बड़ी गलतियाँ
  • कंडोम लगाने के फायदे
  • और अंत में, कंडोम को सही तरीके से डिस्पोज़ कैसे करें

कंडोम पहनने में होने वाली 7 आम गलतियाँ

1. देर से पहनना

कई लोग सोचते हैं – “पहले थोड़ा बिना कंडोम के मज़ा ले लेते हैं, फिर पहन लेंगे।”
👉 लेकिन प्री-कम (Pre-cum) में भी स्पर्म हो सकता है, जिससे प्रेग्नेंसी का रिस्क है।
👉 ओरल सेक्स से भी HPV, गोनोरिया, सिफलिस जैसे संक्रमण फैल सकते हैं।

2. फ्लेवर्ड कंडोम का गलत इस्तेमाल (Flavoured Condum Kya Hota Hai)

फ्लेवर्ड कंडोम सिर्फ ओरल सेक्स के लिए बने होते हैं। इन्हें कभी भी वजाइनल सेक्स में इस्तेमाल न करें।
क्योंकि:

  • लार और फ्लेवरिंग केमिकल्स से कंडोम टूट सकता है।
  • चीनी-आधारित फ्लेवर (जैसे ग्लाइसिन) से महिलाओं में इंफेक्शन हो सकता है।
3. तेल या लार का उपयोग

कई लोग कंडोम के ऊपर तेल (नारियल, सरसों, ऑलिव ऑयल) या लार का उपयोग करते हैं।
👉 ये लेटेक्स को कमजोर करके कंडोम फाड़ सकते हैं।
👉 लार से HPV और अन्य संक्रमण फैल सकते हैं।

सही विकल्प: पानी-आधारित या सिलिकॉन-आधारित ल्यूब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करें।

4. फोरस्किन पीछे न करना

अगर आप अनसर्कमसाइज़्ड हैं तो कंडोम पहनने से पहले फोरस्किन पीछे खींचें। ऐसा न करने पर कंडोम सही से रोल नहीं होगा और फट सकता है।

5. टिप में हवा छोड़ना

कंडोम के आगे छोटी सी नोक (bubble space) होती है।
1. इसे दबाकर हवा निकालना ज़रूरी है।
2. वरना स्खलन के दौरान कंडोम फट सकता है।

6. गलत तरीके से उतारना

सेक्स के बाद तुरंत और सही तरीके से कंडोम निकालना ज़रूरी है।
1. लिंग ढीला होते ही कंडोम फिसल सकता है और योनि में रह सकता है।
2. उतारते समय बेस को पकड़ें ताकि सारा वीर्य अंदर ही रहे।

7. वॉलेट में रखना

फिल्मों में दिखाया जाता है कि लड़के वॉलेट से कंडोम निकालते हैं।
1. लेकिन वॉलेट की गर्मी, घर्षण और नमी से कंडोम खराब हो जाता है।
2. हमेशा ताज़ा और एक्सपायरी डेट वाला कंडोम ही इस्तेमाल करें।

कंडोम लगाने के फायदे – Condum Ke Fayde In Hindi

  • अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव
  • STIs और HIV से सुरक्षा
  • पार्टनर के लिए कंफर्ट और सेफ्टी
  • आसानी से उपलब्ध और किफायती
Read Also

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

कंडोम कैसे पहनना चाहिए?

पैकेट से निकालकर टिप को दबाएं, फोरस्किन पीछे करें और धीरे-धीरे नीचे रोल करें।

क्या ओरल सेक्स में कंडोम पहनना ज़रूरी है?

क्या ओरल सेक्स में कंडोम पहनना ज़रूरी है?

क्या फ्लेवर्ड कंडोम वजाइनल सेक्स के लिए सही हैं?

नहीं, ये सिर्फ ओरल सेक्स के लिए बनाए जाते हैं।

क्या तेल या लार से कंडोम फट सकता है?

हां, ये लेटेक्स को कमजोर कर देते हैं। हमेशा वॉटर-बेस्ड ल्यूब्रिकेंट्स इस्तेमाल करें।

Visit Our Men’s Health Website
Govinda Lifecare

कंडोम का इस्तेमाल करना ज़िम्मेदारी और समझदारी की निशानी है। लेकिन condom kaise pehne और condom pehnne ka tarika सही होना उतना ही ज़रूरी है।

Share This Post

Scroll to Top