Blog

Promedon TUBE Penile Implant: क्या यह अच्छा Implant है? जानिए Evidence और Fracture Risk

Written By Dr. Vijayant Govinda Gupta
4 min read
01 Oct 2026

अगर आप भारत में malleable penile implant ढूंढ रहे हैं, तो आपको कई नाम सुनने को मिलेंगे — Promedon TUBE, Rigicon Rigi10, Boston Scientific Tactra, Coloplast Genesis आदि।

Promedon TUBE को भारत में काफी जोर से promote किया जा रहा है। अक्सर patients को बताया जाता है कि यह बहुत rigid है, international implant है और लंबे समय से use हो रहा है।

मैं एक penile implant surgeon के तौर पर इसे थोड़ा अलग तरीके से देखता हूं।

मेरे लिए Promedon TUBE के बारे में चार बहुत जरूरी सवाल हैं।

Promedon TUBE के बारे में मेरे 4 मुख्य सवाल

  1. इसका silver-wire core लंबे समय में fracture तो नहीं करेगा?
  2. क्या यह सच में सबसे ज्यादा rigid implant है, या यह सिर्फ marketing claim है?
  3. अगर यह इतना बड़ा international implant है, तो America और Europe में इसकी mainstream use और regulatory visibility इतनी limited क्यों है?
  4. भारत में इसकी marketing बहुत दिखती है, लेकिन international doctors, international videos और long-term studies इतनी कम क्यों हैं?

इन चारों में सबसे बड़ा सवाल है – silver-wire fracture।

promedon penile impant

1. Promedon TUBE का Silver-Wire Core: मेरी सबसे बड़ी चिंता

Promedon TUBE के अंदर twisted silver-wire core होता है, जिसके ऊपर दूसरी protective layers और silicone होता है।

अब Simple Language में समझिए।

Malleable implant को बार-बार मोड़ा जाता है:

  • कपड़ों में नीचे की तरफ
  • intercourse के समय ऊपर
  • फिर नीचे
  • फिर ऊपर

यह cycle सालों तक हजारों बार हो सकती है।

silver wire fracture

यहीं पर सवाल आता है:

क्या बार-बार bend होने से silver wire fatigue होकर टूट सकती है?

इसका जवाब है:

हां, यह सिर्फ theory नहीं है। Medical literature में silver-wire fracture documented है।

पुराने silver-wire implants के साथ क्या हुआ था?

1980s में America में Jonas penile prosthesis use होता था।

उसके अंदर भी silver-wire based structure था।

शुरुआत में idea अच्छा लगा क्योंकि implant को मोड़ा जा सकता था और intercourse के समय सीधा किया जा सकता था।

लेकिन बाद में fracture reports आने लगीं।

एक 1984 की Journal of Urology study में पांच ऐसे silicone-silver-wire implants examine किए गए जिन्हें removal की जरूरत पड़ी थी।

Researchers ने पाया कि दोनों cylinders में silver-wire strands कई जगह टूटे हुए थे।

दूसरी study में patients में:

  • rigidity कम होना
  • crackling महसूस होना
  • X-ray पर wire breaks
  • और revision surgery में multiple fractures

report किए गए।

यानी silver-wire fatigue कोई नई चिंता नहीं है।

यह लगभग 40 साल पुरानी documented problem है।

Promedon के लिए यह इतिहास क्यों Important है?

क्योंकि Promedon TUBE भी twisted silver-wire architecture use करता है।

2026 की एक Brazilian study ने इस similarity को सीधे discuss किया।

Authors ने बताया कि पुराने Jonas-type silver-strand prostheses में fracture problem documented थी और American practice बाद में दूसरे designs की तरफ चली गई।

और आज भी Promedon TUBE में fractures publish हुए हैं।

एक clinical series में Promedon TUBE के wire fractures के कारण mechanical failures report हुए।

और एक newer publication में fractured Promedon implants के साथ tunica albuginea disruption भी report हुआ।

यह ज्यादा serious है।

क्योंकि सिर्फ implant टूटना एक problem है।

लेकिन अगर टूटे हुए implant के कारण आसपास की corporal tissue या tunica को नुकसान हो, तो revision surgery ज्यादा difficult हो सकती है।

fracture of silver wire in implant

इसे Paper Clip की तरह समझिए

किसी metal wire को एक बार push करना और उसे हजारों बार bend करना दो अलग चीजें हैं।

एक paper clip को सीधा push करें तो वह काफी strong लग सकता है।

लेकिन उसी point को बार-बार bend करें, तो धीरे-धीरे metal fatigue होकर टूट सकता है।

इसीलिए मेरे लिए malleable implant में सिर्फ यह important नहीं है कि:

“यह कितना hard है?”

मेरे लिए ज्यादा important सवाल है:

“यह 5, 10 या 15 साल में हजारों bending cycles के बाद कैसा behave करेगा?”

क्या हर Silver-Containing Implant खराब होता है?

नहीं।

यह कहना गलत होगा।

हर implant की engineering अलग होती है।

Wire thickness, coil design, twist pattern, surrounding material और cylinder design — सब फर्क डालते हैं।

इसलिए मेरी चिंता सिर्फ “silver” शब्द से नहीं है।

मेरी चिंता है:

silver-wire architecture + repeated bending + historical fractures + modern Promedon fracture reports

यह combination patient को बताया जाना चाहिए।

READ ALSO

2. क्या Promedon सबसे ज्यादा Rigid Implant है?

Promedon की तरफ से axial rigidity का claim किया जाता है।

Simple Language में Axial Rigidity मतलब:

implant को आगे से push करने पर वह कितनी आसानी से buckle या bend होता है।

Promedon का quoted figure यह दिखाता है कि implant intercourse के लिए पर्याप्त rigidity दे सकता है।

लेकिन यह automatically यह साबित नहीं करता कि:

“Promedon दुनिया का सबसे rigid malleable implant है।”

Boston Scientific Tactra भी strong column-strength data publish करता है।

दूसरे implants जैसे Rigi10 और Genesis की भी अलग engineering है।

is promedon tigid implant

लेकिन यहां सबसे जरूरी बात यह है:

अलग-अलग companies के numbers को directly compare करना scientific नहीं है

क्योंकि test conditions अलग हो सकती हैं:

  • cylinder diameter
  • testing machine
  • loading method
  • temperature
  • failure definition

सब अलग हो सकते हैं।

तो अगर कोई patient से कहे:

“Promedon सबसे strong है”

तो मेरा सवाल simple है:

“कहां है independent head-to-head study जिसमें Promedon, Tactra और Rigi10 को same machine और same conditions में test किया गया हो?”

मुझे ऐसी convincing independent comparative study नहीं मिली।

इसलिए मेरी view यह है:

Promedon rigid है — लेकिन proven ‘most rigid’ है, यह कहना scientifically justified नहीं है।

3. अगर Promedon इतना International Implant है, तो America और Europe में इसका Footprint इतना Limited क्यों है?

यह बहुत important सवाल है।

Promedon एक international medical-device company है।

TUBE भारत के बाहर भी use होता है, खासकर Latin America में।

लेकिन दो बातें अलग हैं:

“Internationally sold”

और

“Mainstream US और European prosthetic centres में widely used”

ये दोनों same नहीं हैं।

अगर कोई implant बहुत aggressively “international premium implant” के रूप में promote किया जा रहा है, तो patient naturally पूछेगा:

  • America में कितने high-volume surgeons इसे routinely use करते हैं?
  • Europe में इसके कितने बड़े long-term series हैं?
  • कितने multicentre datasets available हैं?
  • कितने independent studies हैं?
  • regulatory footprint कितना strong है?

Current literature में Promedon TUBE का US/major European clinical footprint कई दूसरे international prosthetic platforms की तुलना में limited दिखाई देता है।

और मैंने current TUBE model के लिए US FDA 510(k) clearance identify नहीं किया।

यह अपने आप implant को unsafe नहीं बनाता।

लेकिन India में “international implant” शब्द use करते समय यह distinction patient को पता होना चाहिए।

global adoption & data of promodon implant

4. अगर Implant इतना Established है, तो International Doctors इसके बारे में इतना कम क्यों बोलते हैं?

यह शायद सबसे simple सवाल है।

आप खुद Google या YouTube पर search कर सकते हैं:

Promedon TUBE USA

Promedon TUBE Europe

Promedon TUBE surgeon review

Promedon TUBE long-term results

Promedon TUBE fracture

एक implant जो लगभग दो दशकों से market में है, उसके लिए independent international discussion surprisingly कम दिखाई देता है।

Major contemporary review में भी Promedon TUBE के specifically बहुत limited substantial clinical studies मिलते हैं।

promodon implant international evedance

यानी India में Visibility काफी है।

लेकिन international:

  • doctor discussions
  • surgeon videos
  • large registries
  • comparative studies
  • 10-year data
  • multicentre publications

इतने आसानी से नहीं मिलते।

मेरे लिए यह mismatch important है।

सवाल यह है:

अगर implant इतना internationally established और superior है, तो international scientific chatter इतना limited क्यों है?

क्या Promedon TUBE एक खराब implant है?

मैं इस सवाल को ऐसे नहीं देखता।

Promedon TUBE intercourse के लिए functional rigidity दे सकता है।

Patients में successful outcomes report हुए हैं।

लेकिन असली सवाल यह है कि:

क्या इसे जिस confidence के साथ market किया जा रहा है, उतना strong independent evidence भी मौजूद है?

मेरी चार चिंताएं साफ हैं:

1. Silver-Wire Fracture

Old silver-wire implants में fracture well documented था, और Promedon में भी modern fracture reports मौजूद हैं।

2. “Highest Rigidity” Claim

Adequate rigidity और proven highest rigidity दो अलग बातें हैं।

3. Limited US/European Footprint

International use है, लेकिन mainstream US और European adoption comparatively limited दिखाई देता है।

4. Limited International Doctor Chatter

भारत में marketing मजबूत है, लेकिन independent international surgeon discussion और long-term comparative evidence surprisingly कम है।

VISIT OUR MEN’S HEALTH WEBSITE

Promedon TUBE vs Rigi10 vs Tactra: Patient को कैसे Decide करना चाहिए?

सिर्फ यह मत पूछिए:

“कौन सा implant सबसे hard है?”

इसके बजाय पूछिए:

Implant के अंदर क्या material है?

अगर fracture होता है तो किस तरह होता है?

Long-term fracture data क्या है?

5, 10 और 15 साल का survival data है या नहीं?

America और Europe में इसका कितना real-world use है?

International surgeons इसे कितनी frequently use और discuss करते हैं?

Revision surgery की जरूरत पड़े तो options क्या हैं?

Penile implant कोई temporary device नहीं है।

यह आपके शरीर में 10 साल या उससे ज्यादा रह सकता है।

इसलिए मेरे लिए सबसे important सवाल यह नहीं है:

“आज यह कितना hard है?”

बल्कि:

“10 साल और हजारों bends के बाद इसके अंदर का core कैसा रहेगा?”

यही सवाल हर patient को implant surgery से पहले पूछना चाहिए।

मुख्य References

  1. Tawil E, Hawatmeh IS, Apte S, Gregory JG. Multiple fractures of the silver wire strands as a complication of the silicone-silver wire prosthesis. Journal of Urology. 1984.
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/6471227/
  2. Tawil EA, Gregory JG. Failure of the Jonas prosthesis. Journal of Urology. 1986.
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/3959190/
  3. Mohamed ER, Hammady AR, Eldahshoury MZ, et al. Surgical outcomes and complications of Tube® (Promedon) malleable penile prostheses in diabetic versus non-diabetic patients with erectile dysfunction. Arab Journal of Urology. 2016.
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/27900222/
  4. Fathy A, Shamloul R, AbdelRahim A, et al. Experience with Tube (Promedon) malleable penile implant. Urologia Internationalis. 2007.
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/17940357/
  5. Malleable Penile Prosthesis Fractures: Lessons Learned from 17 Years of Experience at a Tertiary Center in Brazil. International Brazilian Journal of Urology. 2026.
    https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/42391489/

Disclaimer: यह लेख patient education के लिए है। Penile implant का चुनाव individual anatomy, surgeon experience, available implant size, revision options और patient preference के आधार पर किया जाना चाहिए।

Scroll to Top